Tuesday, 19 June 2018

SELF CONFIDENCE

HOW TO IMPROVE SELF CONFIDENCE

हेलो दोस्तों ,

आत्म विश्वास का अर्थ होता है स्वयं पर विश्वास। यह हमारा विश्वास ही होता है जो हमें कोई भी कार्य करने में सफलता दिलाता है। इसलिए स्वयं पर विश्वास होना अति आवश्यक है तो आइये जानते है कि आप अपना आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं -


1. आप अपने अंदर यह तय कर लें कि आप अगर कोई भी कार्य कर रहे है तो वह आपको पूरा करना ही है आप अपना आत्मविश्वास कभी न छोड़ें। अगर कभी कोई ऐसा कार्य आता है जिससे आपको डर लगे कि वह कार्य आप कर पाएंगे या नहीं। आप फिर भी स्वयं पर विश्वास बनाये रखें। अगर आप स्वयं पर विश्वास रखेंगे तो आप सफल जरूर होंगे। आप कोशिश करना न छोड़ें। एक चींटी भी पहाड़ पर तब तक चढने का प्रयास करती है जब तक वह पहाड़ के ऊपर न चढ़ जाये। इसके लिए चाहे वह कितनी भी बार गिरे व कितना भी समय लगे। वह अपनी कोशिश नहीं छोड़ती ,इसी तरह हमें भी कोशिश करते रहना चाहिए। 



2 . आप अपने जीवन में एक लक्ष्य तय कर लें। स्वयं को उस लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित कर दे अगर आपको किसी बड़े लक्ष्य से डर लगे तो उसी बड़े कार्य को छोटे -छोटे कार्य में तब्दील करके करें। जिससे आपका लक्ष्य भी पूरा हो जाएगा। और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। 


3 .  सामने वाले किसी व्यक्ति से जब भी आप  बात करें, तो उसकी आँखों से आँख मिला कर बात कीजिये। अगर आप बात करते वक्त इधर- उधर देखते है तो यह आत्मविश्वास की कमी माना जाता है अगर आप आँख से आँख मिलाकर बात करेंगे तो सामने वाले को यह महसूस  होगा कि आप उनकी बातों में interest ले रहे है तो वह भी आपको पसंद करेंगे। और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।





4 . हमारे कपडे पहनने के अंदाज़  से भी पता चलता है कि हममें कितना आत्मविश्वास है। कपडे  सब पहनते है पर कपडे पहनने का तरीका सबको नहीं आता। कपडे ऐसे पहने जो आपके ऊपर अच्छे लगें। कुछ भी उठा कर नहीं पहनना चाहिए। अगर आप कुछ अच्छा पहनते है तो सब आपके ड्रेसिंग सेन्स की तारीफ करेंगे और आपके self confidence का level और भी बढ़ेगा।


5 .  नेगेटिव विचारों से दूर रहें।  जब हम नेगेटिव विचारों को ज्यादा इम्पोर्टेंस देते है ,तो हमारा आत्मविश्वास कम होता है  जब बार -बार वही नेगेटिव विचार मन में आये तो उन्हें दूर करने की कोशिश करें। आप अपना ध्यान दुसरे कामो में लगाएं जिससे कि आपका कॉन्फिडेंस काम न हो।


6 .  आप योगा व एक्सरसाइज आदि चीजे करें इससे आपकी सेहत के साथ -साथ दिमांग भी शांत रहेगा ,और जब दिमांग शांत होगा तो आपके मन में positive thought ही आएंगे। यह आपके self confidence को बढ़ाएगा।

हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आएगा। आपका धन्यवाद। 

Friday, 15 June 2018

HOW TO IMPROVE PERSONALITY

PERSONALITY DEVELOPMENT

हेलो दोस्तों ,

हर व्यक्ति अलग होता है। कोई दो व्यक्ति कभी एक जैसे नहीं हो सकते। बस  हमें अपनी क्षमता को पहचानने की आवश्यकता होती है। हमें अपने आप को किसी से  कम नहीं  समझना चाहिए और न ही अतिआत्मविश्वासी होना चाहिए। तो आइये जानते है कि हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए -



1 हमें सामने वाले  में कमी देखने के बजाय उसकी अच्छाई देखनी चाहिए।  जब हम किसी से मिलते है तो उसकी एक इमेज बना लेते है। कि वह इंसान कैसा है। हमें किसी की पर्सनालिटी अच्छी लगती है तो कभी किसी की नहीं। अगर हमे  अपनी पर्सनालिटी डेवेलप करनी है तो हमें भी अपने अंदर कुछ बदलाव करने होंगे। अगर आप लोगो के साथ अच्छा करेंगे तो लोग भी आपको पसंद करेंगे। इसलिए सभी के साथ अच्छा व्यवहार  करें। 
कभी भी अपने मन में हीन भावना न आने दें। 

२  जब भी आप बाहर या घर में किसी relative से या किसी friend से मिले तो उनसे मुस्करा कर मिलें। इससे ये प्रूव होगा कि आप उनसे मिलकर खुश है तो  वो भी आपसे मिलकर खुश हो जायेंगे। और आप सबके फेवरेट हो जायेंगे। 

३  आपको न्यूज़ पेपर ,मैगजीन आदि चीजे पढ़नी चाहिए। जिससे आपको  जानकारी मिलेगी कि देश -दुनियां में क्या चल रहा है जिससे आप आज के टाइम के हिसाब से चल सकेंगे ,और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। 


४  अपनी बॉडी  लैंगुएज को सुधारें ,आप अपने बैठने का ,उठने का ,बोलने का तरीका सुधारें। स्वयं का अवलोकन करें। और स्वयं से पूछे की क्या आप जो कर रहे है वह सही है या नहीं।  अपना आत्मविश्वास बनाये रखें। अगर आप कही बाहर जाते है और आपके साथ कोई दूसरा व्यक्ति भी  है तो आप पहले उससे पूछिए की वो क्या लेना पसंद करेंगे। स्वयं ही आर्डर न करें।  इससे आप संस्कारी बनेंगे। 


५  आप अपने लुक्स पर ध्यान दे। आप पर जो कपडे अच्छे लगें वही पहनें।  आप अपने कपडे choose करने से पहले आप अपनी बॉडी ,हाइट , कलर का ध्यान रखें कपडे वही ले जो आप पर सूट करें। ऐसे ही कुछ भी न पहने , व खरीदें। ऑकेजन के हिसाब से कपडे पहने। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग भी आपकी तरफ आकर्षित होंगे। 

६  मनुष्य के व्यक्तित्व का सबसे बड़ा शत्रु क्रोध है। इसलिए अपने क्रोध पर हमेशा काबू रखें। छोटी -छोटी बातों पर गुस्सा न करें। पहले आप सारी समस्या देखें व समझे। उसके बाद ही कोई निर्णय लें ऐसा करने से आप सही फैसला ले पाएंगे व तनाव रहित रहेंगे। व साथ ही आप धैर्यवान भी बनेंगे।  जिससे आपकी पर्सनालिटी में अलग ही निखार आएगा। 


७  अगर आप किसी से बात कर रहे है तो आपको सामने वाले की बातें ध्यान पूर्वक सुनकर फिर अपनी बात कहनी चाहिए। अगर कोई आपकी राय पूछे तो ही अपनी राय देनी चाहिए।  बिना बात के अपने आइडियाज दूसरों पर न थोपें। अगर आप अपने आइडियाज दूसरों पर थोपेंगे तो लोग आपसे दूर भागने लगेंगे। इसलिए आप अपनी राय जब  जरूरत हो तभी दें। 

दूसरों की बातें ध्यान से सुने 


८  अगर आपसे कोई गलती होती है तो आपको सॉरी बोलने में झिझकना नहीं चाहिए , और न ही अकड़ के साथ सॉरी बोलनी चाहिए। अगर आप पूरे respect के साथ सॉरी कहते है तो इससे आप किसी से कम नहीं होंगे।  बल्कि लोग आपकी और भी इज्जत करने लगेंगे। और आप लोगों की नज़रों में उठ जायेंगे। 


हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा।आपका धन्यबाद।  


Tuesday, 12 June 2018

BALIKA SHIKSHA


बालिका और उसकी  शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कुछ सुझाव :- 

हेलो दोस्तों ,

  शिक्षा सभी के लिये अतिमहत्वपूर्ण है। हमारे देश में शिक्षा के मामले में लड़कियों की दशा सोचनीय  है। जिसके लिए हमें स्वयं ही कदम उठाने होंगे। जिससे लड़कियों के हालात में सुधार आये। और लड़कियां भी अपने लिये कुछ कर पाएं।
बालिका शिक्षा 



1. इसके लिये हमें अपनी सोच बदलनी पड़ेगी। हमारे देश में आज भी लड़के और लड़कियों की शिक्षा के विषय में भेदभाव किया जाता है। जहा लड़को को उच्च शिक्षा का अधिकार प्राप्त है ,वही लड़कियों के लिए लोगो में  अलग धरणा  व्याप्त है। लोगो का मानना है कि लड़कियों को ज्यादा पढ़ा -लिखा कर क्या करना है करना तो उन्हें घर का काम - काज ही है। कौन सा इन्हे नौकरी करनी है।   गांव  में लड़कियों की शिक्षा में ज्यादा विकास नहीं हो पाया है। परन्तु वक्त बदल रहा है। लड़कियों को भी  लड़को के सामान शिक्षा के अवसर दिये जा रहे है। सरकार द्वारा अनेक योजनाए चलायी जा रही है। जिससे लड़कियां भी शिक्षा प्राप्त कर सकें।




2.  सरकार लोगो में जागरूकता फैला रही है। कि लड़कियों को भी शिक्षा प्रदान की जाये। पुराने समय में और आज के समय में तुलना करें तो लड़कियों के हालात में काफी सुधार नजर आयेगा। लड़कियों की शिक्षा के लिए सरकार द्वारा नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था की गयी है। आज की लड़किया घर और बाहर दोनों जगह संभाल रही हैं।  लड़कियों को शिक्षा मिलेगी तो वो भी आत्मनिर्भर बनेगीं। बिना शिक्षा के मनुष्य पशु समान होता है। लड़की के  शिक्षित  होने पर उसकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।  आज के समय में लड़किया शिक्षा के मामले में लड़को से आगे निकल चुकी है। अगर लड़की शिक्षित होगी तो आगे चलकर वो नौकरी कर सकती है ,अपने बच्चों को पढ़ा सकती है , समय आने पर अपने परिवार की आर्थिक सहायता भी कर सकती है।


3.  आज की लड़कियां बहुत आगे बढ़ चुकी है। जैसे - एयर स्पेस में कल्पना चावला व सुनीता विलियम्स और सेना के क्षेत्र में,  विमानों के क्षेत्र में , पुलिस विभाग में , मिनिस्टर लेवल पर भी जैसे - सीता रमन , इंदिरा गाँधी , सुषमा स्वराज , इंदिरा लुइ  अपने क्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त करके लड़कियों का नाम रोशन किया है।  पहली बार हमारे देश की लड़की ने विमान (मिग ४७ ) उड़ाया है।  जोकि काबिले तारीफ है और हमारे देश की लड़कियों के लिए गर्व की बात है हमारा मानना है कि लड़के व लड़की में कोई भेद भाव नहीं करना चाहिए। दोनों को स्कूल जाने व पढ़ने का समान अधिकार मिलना चाहिए। कहते है कि अगर एक लड़की शिक्षित होती है तो उसकी सात पीढ़ियां शिक्षित होती है।


4.  आज समय कितना भी बदल गया हो परन्तु लड़किया आज भी कहीं भी जा कर शिक्षा प्राप्त करने के लिए नहीं जा पाती है ,क्योकि हमारा वातावरण सुरक्षित नहीं है। लड़किया बाहर सुरक्षित नहीं है लड़के कही भी बाहर जा कर पढ़ाई कर सकते है,परन्तु लड़कियां नहीं। लड़कियों के लिए सुरक्षित वातावरण की आवश्यकता है हमारे देश में महिलाओ की स्थति ज्यादा सुरक्षित नहीं है कोई भी बालिका किसी भी समय कहीं भी आ -जा नहीं सकती।
5. बालिकाओ में शिक्षा के प्रति रुझान तो बढ़ा ही है। साथ ही वो अच्छे अंकों से परीक्षा पास कर अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवा रही हैं।  शिक्षा का उद्देश्य केवल जीविका चलाना ही नहीं है बल्कि लड़कियों की स्थिति को बेहतर बनाना भी है

6.  शिक्षा मनुष्य का एक ऐसा आभूषण है जिसे पाने से मनुष्य गुणवान व संस्कारी बनता है। इसलिए शिक्षा सभी मनुष्य के जीवन का मूल आधार है।  आज समाज में लड़कियों के प्रति लोगो का दृश्टिकोण बदला है
सरकार ने लड़कियों के लिए कुछ योजनाएं भी बनाई है  जैसे -
१- महिला शिक्षा योजना
२ - इंदिरा महिला व बाल विकास योजना
३ - महिला बाल विकास योजना
४ - बालिकाओं के लिए बालिका विकास योजना।  आदि योजनाएं  सरकार द्वारा चलायी जा रही है।
हम हर साल ११ अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाते हैं। 

हमें उम्मीद  है। आपको हमारा लेख पसंद आयेगा। आपका  धन्यवाद।