Sunday, 24 June 2018

HOW TO MAKE A GOOD LEADER

LEADERSHIP 

                                       एक अच्छे लीडर कैसे बनें 

हेलो दोस्तों ,

एक अच्छा leader बनने के लिए हमें कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। हर इंसान में एक लीडर छिपा हुआ है। बस जरूरत होती है उस हुनर को पहचानने की ,उसे use करने की।  तो आइये जानते है एक सफल लीडर बनने के लिए आपको क्या- क्या करना चाहिए। 



1 .  एक सफल लीडर बनने के लिए सबसे पहले आप अपने तौर तरीके बदलिए ,जिससे आप एक अच्छे लीडर बन सकें। हर व्यक्ति की व कंपनी की एक अलग पहचान होती है। आप अपने अंदर एक अलग और नयी खूबी का समावेश करें।  और आपकी वह नयी खूबी होगी आपकी ईमानदारी। जिससे आप सबके बीच एक अलग पहचान बना पाएंगे। अगर आप ईमानदार है तो आपके अंदर एक अलग ही सुकून होगा। आपकी आँखों में चमक अपने आप  आ जाएगी।आप आत्मविश्वास  सामने वाले से बात कर सकेंगे। इसलिए  स्वयं के अंदर  ईमानदारी का समावेश कीजिये। 




2 .  एक लीडर बनने के  लिए आपके अंदर आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है। अगर आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी है तो आप एक अच्छे लीडर कभी नहीं बन सकते है। इसलिए अपने आत्मविश्वास को बनाये रखें। 



3 . एक अच्छा लीडर बनने के लिए आपको एक अच्छा व्यक्ति होना जरूरी है। आपको दूसरों से बात करते वक्त confident रहें व सही words का प्रयोग करें। आपको कब व कहाँ क्या कहना है या क्या नहीं कहना है इन बातों की जानकारी होना अति आवश्यक है। हो सकता है कि आपको शुरुआत में कुछ लोगो का विरोध सहना पड़े ,परन्तु आप जमीन से जुड़े रहे। कल को वही लोग आपके fan बन जायेंगे। 



4 . सुबह उठ कर एक पेन और डायरी लें और तय करे कि आपको पुरे दिन में क्या करना है। वो सब अपनी डायरी  नोट कर लें।  किसी कार्य को करने के कई तरीके होते है। आप किसी का किया  हुआ दोहराएं नहीं। शुरुआत में कुछ परेशानियों का सामना करना पद सकता है ,परन्तु कुछ समय बाद आप उस कार्य को भलिभांति कर पाएंगे। अगर आप कोई कार्य करने का वादा करते है तो उसे पूरा अवश्य ही करें। 


5 . अगर आप किसी ग्रुप या  टीम में कार्य कर रहे हो तो सबके साथ मिलकर  काम करें। अगर कोई अच्छा कार्य कर रहा हो तो ,उसकी तारीफ़ अवश्य करें। तो लोग भी आपकी तारीफ करेंगे। आप कभी भी आज का काम कल पर न डालें।  अपने गुस्से पर भी काबू रखें। आप हमेशा सोच समझ कर ही बोले और हमेशा मुस्कराते हुए सामने वाले से बात करें। 


  

 हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आएगा। आपका धन्यवाद। 







1 comment: