Saturday, 30 June 2018

BACHCHO KI HESITATION DOOR KARNE KE 4 AASAN UPAAY

 बच्चे की झिझक दूर करने के आसान उपाय ;


हेलो दोस्तों ,


                      हर बच्चे का स्वभाव अलग होता है। जिसमे से कुछ बच्चो को स्वभाव शर्मीला होता है। हर कोई अलग होता है। अगर आपका बच्चा शर्मीला है व दुसरो से कम बात करता है या दूसरों के सामने बोलने से घबराता है तो उसकी घबराहट को दूर करने के लिए कुछ उपाय दिए है ;-



1 . अगर आपका बच्चा पढ़ने में  कमजोर है तो आपअपने बच्चे को पढ़ाई के आलावा अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा दिलाएं। व पढ़ने के नए व रोचक तरीके अपनाये। जिससे बच्चे को पढ़ने में अच्छा लगे। आप बच्चे के शौक व इच्छा को पहचाने।  उसे उसकी खूबियां बताएं। इससे आपका बच्चा स्कूल के साथ- साथ बाहर की दुनिया को भी देखेगा। जिससे उसकी घबराहट काम होगी। 



2 .  आप बच्चे को  उसके दोस्तों व हम उम्र बच्चों के साथ खेलने दें। अक्सर ये होता है कि माता -पिता बच्चे को हर किसी कार्य में टोकते रहते है आप ऐसा न करें। आप बच्चेको न टोकें। उसे अपना मनपसंद कार्य करने दे। इससे उसकी स्वयं कार्य करने की शक्ति बढ़ेगी। वह confident होगा की वह खुद से कार्य कर सकता है। और उसकी झिझक दूर होगी। 



3 .  कई माता -पिता ऐसे होते है कि वे अपने बच्चे को बात-बात पर डाँटते रहते है ,जिससे कि बच्चे दब्बू बन जाते है। इसलिए बच्चो को ज्यादा डाटें न। उन्हें प्यार से समझाएं। उन्हें बाहर ले जाएँ ,पड़ोस में बच्चों के साथ खेलने दे। समय -समय पर अपने बच्चों को रिश्तेदारों से मिलवाएं। जिससे वो दूसरों से मिलते समय झिझकें न। 


4 .  आप चाहे कितने भी व्यस्त क्यों न हों परन्तु आप अपने बच्चों के लिए समय जरूर निकले। आप बच्चे से बात करें व पूछे कि उसे कोई परेशानी तो नहीं है। बच्चे के मन में अनेकों सवाल होते है। आप मुस्कराते हुए उसके सवालों का जवाब दें। आप बच्चे के साथ friendly रहें, जिससे वह अपनी हर परेशानी  आपके साथ शेयर करे। ऐसा करने पर बच्चे को झिझक नहीं होगी। इससे बच्चा भी खुश रहेगा। 



हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आएगा। आपका धन्यबाद। 

Sunday, 24 June 2018

HOW TO MAKE A GOOD LEADER

LEADERSHIP 

                                       एक अच्छे लीडर कैसे बनें 

हेलो दोस्तों ,

एक अच्छा leader बनने के लिए हमें कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। हर इंसान में एक लीडर छिपा हुआ है। बस जरूरत होती है उस हुनर को पहचानने की ,उसे use करने की।  तो आइये जानते है एक सफल लीडर बनने के लिए आपको क्या- क्या करना चाहिए। 



1 .  एक सफल लीडर बनने के लिए सबसे पहले आप अपने तौर तरीके बदलिए ,जिससे आप एक अच्छे लीडर बन सकें। हर व्यक्ति की व कंपनी की एक अलग पहचान होती है। आप अपने अंदर एक अलग और नयी खूबी का समावेश करें।  और आपकी वह नयी खूबी होगी आपकी ईमानदारी। जिससे आप सबके बीच एक अलग पहचान बना पाएंगे। अगर आप ईमानदार है तो आपके अंदर एक अलग ही सुकून होगा। आपकी आँखों में चमक अपने आप  आ जाएगी।आप आत्मविश्वास  सामने वाले से बात कर सकेंगे। इसलिए  स्वयं के अंदर  ईमानदारी का समावेश कीजिये। 




2 .  एक लीडर बनने के  लिए आपके अंदर आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है। अगर आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी है तो आप एक अच्छे लीडर कभी नहीं बन सकते है। इसलिए अपने आत्मविश्वास को बनाये रखें। 



3 . एक अच्छा लीडर बनने के लिए आपको एक अच्छा व्यक्ति होना जरूरी है। आपको दूसरों से बात करते वक्त confident रहें व सही words का प्रयोग करें। आपको कब व कहाँ क्या कहना है या क्या नहीं कहना है इन बातों की जानकारी होना अति आवश्यक है। हो सकता है कि आपको शुरुआत में कुछ लोगो का विरोध सहना पड़े ,परन्तु आप जमीन से जुड़े रहे। कल को वही लोग आपके fan बन जायेंगे। 



4 . सुबह उठ कर एक पेन और डायरी लें और तय करे कि आपको पुरे दिन में क्या करना है। वो सब अपनी डायरी  नोट कर लें।  किसी कार्य को करने के कई तरीके होते है। आप किसी का किया  हुआ दोहराएं नहीं। शुरुआत में कुछ परेशानियों का सामना करना पद सकता है ,परन्तु कुछ समय बाद आप उस कार्य को भलिभांति कर पाएंगे। अगर आप कोई कार्य करने का वादा करते है तो उसे पूरा अवश्य ही करें। 


5 . अगर आप किसी ग्रुप या  टीम में कार्य कर रहे हो तो सबके साथ मिलकर  काम करें। अगर कोई अच्छा कार्य कर रहा हो तो ,उसकी तारीफ़ अवश्य करें। तो लोग भी आपकी तारीफ करेंगे। आप कभी भी आज का काम कल पर न डालें।  अपने गुस्से पर भी काबू रखें। आप हमेशा सोच समझ कर ही बोले और हमेशा मुस्कराते हुए सामने वाले से बात करें। 


  

 हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आएगा। आपका धन्यवाद। 







Tuesday, 19 June 2018

SELF CONFIDENCE

HOW TO IMPROVE SELF CONFIDENCE

हेलो दोस्तों ,

आत्म विश्वास का अर्थ होता है स्वयं पर विश्वास। यह हमारा विश्वास ही होता है जो हमें कोई भी कार्य करने में सफलता दिलाता है। इसलिए स्वयं पर विश्वास होना अति आवश्यक है तो आइये जानते है कि आप अपना आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं -


1. आप अपने अंदर यह तय कर लें कि आप अगर कोई भी कार्य कर रहे है तो वह आपको पूरा करना ही है आप अपना आत्मविश्वास कभी न छोड़ें। अगर कभी कोई ऐसा कार्य आता है जिससे आपको डर लगे कि वह कार्य आप कर पाएंगे या नहीं। आप फिर भी स्वयं पर विश्वास बनाये रखें। अगर आप स्वयं पर विश्वास रखेंगे तो आप सफल जरूर होंगे। आप कोशिश करना न छोड़ें। एक चींटी भी पहाड़ पर तब तक चढने का प्रयास करती है जब तक वह पहाड़ के ऊपर न चढ़ जाये। इसके लिए चाहे वह कितनी भी बार गिरे व कितना भी समय लगे। वह अपनी कोशिश नहीं छोड़ती ,इसी तरह हमें भी कोशिश करते रहना चाहिए। 



2 . आप अपने जीवन में एक लक्ष्य तय कर लें। स्वयं को उस लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित कर दे अगर आपको किसी बड़े लक्ष्य से डर लगे तो उसी बड़े कार्य को छोटे -छोटे कार्य में तब्दील करके करें। जिससे आपका लक्ष्य भी पूरा हो जाएगा। और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। 


3 .  सामने वाले किसी व्यक्ति से जब भी आप  बात करें, तो उसकी आँखों से आँख मिला कर बात कीजिये। अगर आप बात करते वक्त इधर- उधर देखते है तो यह आत्मविश्वास की कमी माना जाता है अगर आप आँख से आँख मिलाकर बात करेंगे तो सामने वाले को यह महसूस  होगा कि आप उनकी बातों में interest ले रहे है तो वह भी आपको पसंद करेंगे। और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।





4 . हमारे कपडे पहनने के अंदाज़  से भी पता चलता है कि हममें कितना आत्मविश्वास है। कपडे  सब पहनते है पर कपडे पहनने का तरीका सबको नहीं आता। कपडे ऐसे पहने जो आपके ऊपर अच्छे लगें। कुछ भी उठा कर नहीं पहनना चाहिए। अगर आप कुछ अच्छा पहनते है तो सब आपके ड्रेसिंग सेन्स की तारीफ करेंगे और आपके self confidence का level और भी बढ़ेगा।


5 .  नेगेटिव विचारों से दूर रहें।  जब हम नेगेटिव विचारों को ज्यादा इम्पोर्टेंस देते है ,तो हमारा आत्मविश्वास कम होता है  जब बार -बार वही नेगेटिव विचार मन में आये तो उन्हें दूर करने की कोशिश करें। आप अपना ध्यान दुसरे कामो में लगाएं जिससे कि आपका कॉन्फिडेंस काम न हो।


6 .  आप योगा व एक्सरसाइज आदि चीजे करें इससे आपकी सेहत के साथ -साथ दिमांग भी शांत रहेगा ,और जब दिमांग शांत होगा तो आपके मन में positive thought ही आएंगे। यह आपके self confidence को बढ़ाएगा।

हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आएगा। आपका धन्यवाद।